असम: हिंदुओं की जमीन जबरन मुसलमानों को दी, अधिकारी नूपुर बोरा के घर मिली 2 करोड़ की संपत्ति
असम के बारपेटा में हिन्दुओं की जमीन गैर कानूनी ढंग से मुस्लिम समुदाय को अवैध भूमि हस्तांतरण करने और बड़े भ्रष्टाचार के कई मामलों में महिला अफसर नूपुर बोरा को गिरफ्तार किया है। नूपुर के घर छापेमारी में 90 लाख रुपए कैश, 1 करोड़ का सोना और अवैध संपत्ति बरामद हुई है। असम पुलिस के मुख्यमंत्री की सतर्कता टीम ने सोमवार उनके सरकारी आवास से करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की है।
असम सिविल सर्विस की साल 2019 बैच की अधिकारी पर अवैध तरीके से काम करने के आरोपों के बारे में जानकारी मिल रही थी। मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ के अधिकारियों की एक टीम उनपर 6 महीने से विजिलेंस की नजर बनाए हुए थी। सोमवार को उनके गुवाहाटी स्थित आवास से छापेमारी में 2 करोड़ तक की अवैध संपत्ति बरामद हुई है। लगभग 90 लाख रुपए नकद और 1 करोड़ से ज़्यादा मूल्य के सोने के आभूषण ज़ब्त किए। महिला अधिकारी के पास इतनी रकम देखकर विजिलेंस की टीम भी हैरान रह गई।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विवादास्पद भूमि संबंधी मामलों में कथित संलिप्तता की शिकायतों के बाद पिछले छह महीनों से उन पर नजर रखी जा रही थी। जब वह बारपेटा राजस्व सर्किल में तैनात थीं, तब इस अधिकारी ने पैसे के बदले हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को हस्तांतरित की थी। हमने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों के राजस्व हलकों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।