You will be redirected to an external website

बिहार चुनाव 2025 : मात्र 63 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट, 28 ने जीत की दर्ज

Bihar Elections Results 2025

बिहार चुनाव 2025 : मात्र 63 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट, 28 ने जीत की दर्ज

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों में से NDA की झोली में 202 सीटें आई। NDA की रिकॉर्ड जीत में महिलाओं ने जमकर भागीदारी निभाई। बिहार चुनाव में 63 सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया, लेकिन 28 ने शानदार जीत दर्ज की है। सभी पार्टियों ने महिला उम्मीदवारों को कम टिकट दिए। 

जनता दल यूनाइटेड और भाजपा ने 13-13 महिला उम्मीदवार उतारे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया, जबकि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने दो महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। 

वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी ने 23, कांग्रेस ने 5 और वीआईपी-सीपीआई (एमएल) ने एक-एक महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जो कुल 63 सीटें होती है। 

बिहार विधानसभा 2025 में जीतने वाली महिलाएं 

  1. अलीनगर- मैथिली ठाकुर (बीजेपी )- जीतेंद्र सिंह (कांग्रेस)- 11730
  2. गैगाघाट- कोमल सिंह (JDU) - निरंजन रॉय (आरजेडी) - 23417
  3. गोबिंदपुर - पूर्णिमा यादव (LJP R) - (आरजेडी)- 22906
  4. औराई-  रामा निषाद (BJP) - भोगेंद्र सहनी (VIP)- 57206
  5. बाबूबरही- मीना कुमारी (बीजेपी) -अरुण सिंह (आरजेडी) -17568
  6. बलरामपुर- संगीता देवी (LJPR) -मो. हसन (AIMIM)- 389
  7. बाराचट्टी- ज्योति देवी(हम)- तनुश्री कुमारी (आरजेडी)- 8893
  8. बेलागंज- मनोरमा देवी (जेडीयू)- विश्वनाथ (आरजेडी)- 2882
  9. बेतिया-रेणु देवी (बीजेपी) -वाशी अहमद (कांग्रेस) -12679
  10. बोचहन-बेबी कुमारी (एलजेपी) -अमर कुमारी (आरजेडी) -19687
  11. चकाई- सावित्री देवी (आरजेडी) -सुमित कुमारी (जेडीयू) -12972
  12. छपरा-छोटी कुमारी (बीजेपी) - खेसारी लाल (आरजेडी) -7600
  13. धमदहा-लेसी सिंह (जेडीयू) - संतोष कुमार (आरजेडी) - 55159
  14. गोबिंदपुर- बिनीता मेहता (एलजेपी)- पूर्णिमा यादव (आरजेडी)- 22906
  15. इमामगंज- दीपा कुमारी (हम) - रितु प्रिया (आरजेडी)- 25856
  16. जमुई-श्रेयसी सिंह (बीजेपी) -शमशाद आलम (आरजेडी) - 54498
  17. केसरिया- शालिनी मिश्रा (जेडीयू) -वरुण विजय (वीआईपी )- 16340
  18. कोरहा- कविता देवी (बीजेपी) - पूनम कुमारी (आरजेडी) - 22257
  19. नरपतगंज- देवंती यादव (बीजेपी) -मनीष यादव (आरजेडी) - 25353
  20. नवादा- विभा देवी (जेडीयू) - कौशल यादव (आरजेडी) - 27594
  21. परिहार- गायत्री देवी (बीजेपी) - स्मिता गुप्ता (आरजेडी) - 17189
  22. परसा- करिश्मा (आरजेडी) -छोटे लाल (जेडीयू) - 25772
  23. फूलपरास- शीला कुमारी (जेडीयू) -सुबोध मंडल (कांग्रेस) -14099
  24. प्राणपुर- निशा सिंह (बीजेपी) -इशरत परवीन (आरजेडी) -7752
  25. सासाराम- स्नेहलता (आरएलएम) -सतेंद्र साह (आरजेडी) - 25443
  26. शिवहर- श्वेता गुप्ता (जेडीयू)- नवनीत कुमार (आरजेडी) -31398
  27. त्रिवेणीगंज- सोनम रानी( जेडीयू)-  संतोष कुमार (आरजेडी) - 5683
  28. वरसालीगंज- अरुणा देवी (बीजेपी) - अनीता (आरजेडी) - 7543

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...