बिहार चुनाव में शर्मनाक हार के बाद राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, लगाया NDA पर धांधली का आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। अभी तक आये नीतिजो में महागठबंधन को मात्र 35 सीटें मिली। बड़े-बड़े दावे करने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया X हैंडल पर ट्वीट करते बिहार की जनता का आभार जताया और एनडीए पर निशाना भी साधा। एक बार फिर राहुल ने एनडीए पर धांधली से चुनाव जीतने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने X पर लिखा, 'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।'
उन्होंने बिहार के चुनाव नतीजों पर आगे कहा, 'यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।'
6 सीटों पर सिमटी कांग्रेस
सुरेंद्र प्रसाद (वाल्मीकि नगर), अभिषेक रंजन (चनपटिया), मनोज विश्वास (फारबिसगंज), अबिदुर रहमान (अररिया), मोहम्मद कमरुल होदा (किशनगंज) और मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी)।
फिर वोट चोरी का आरोप
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिहार चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने X पर लिखा, निस्संदेह, बिहार के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और चुनाव आयोग द्वारा रची गई वोट चोरी को बड़े पैमाने पर दर्शाते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के अपने अभियान को और अधिक मजबूती के साथ जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराती है।'