Bihar Election Result 2025: Exit Poll से NDA में खुशी का माहौल...मिल रही 150 सीटें
बिहार विधानसभा 2025 की 243 सीटों के लिए बिहार में 2 चरणों मतदान हुआ। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। नतीजे 14 नवंबर को आने वाले है। लेकिन इससे पहले NDA में खुशी का जबरदस्त माहौल है।
9 एग्जिट पोल में NDA
एग्जिट पोल के नतीजे नतीजों में NDA की सरकार बनती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 150 सीटें और महागठबंधन को 90 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में बीजेपी राजद को पछाड़ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। जानकारी में बता दे, इस बार पीपुल्स इनसाइट, दैनिक भास्कर, मैट्रिज, चाणक्य स्ट्रैटेजीज और पीपुल्स पल्स सहित 9 एग्जिट पोल ने NDA की जीत की भविष्यवाणी की है, जिनके आंकड़े 130 से 167 के बीच हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एग्जिट पोल के रुझानों को जनता के भरोसे का प्रमाण बताते हुए कहा, “बिहार ने हमेशा विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दिया है। इस एग्जिट पोल ने दिखा दिया कि जनता ने फिर विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है।”
रिकॉर्ड तोड़ मतदान
इस बार दो चरणों में हुए चुनावों में पहले चरण में 69.04 प्रतिशत और दूसरे चरण में 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों चरणों का कुल 66.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद अब तक का सबसे ज्यादा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार ने लोकतंत्र में आस्था की मिसाल पेश की है।