BJP ने प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई
केरल के वायनाड से अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। यह खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।
दरअसल, प्रियंका गांधी वायनाड से सांसद है। वह काफी समय से अपने क्षेत्र में नहीं पहुंची। इसका फायदा भाजपा ने उठाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंदन पल्लियारा ने की है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी पर केरल कांग्रेस ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आने के लिए उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
आपको जानकारी में बता दे, प्रियंका इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ राहुल गाँधी के साथ सरकार को घेर रही है। आज (सोमवार) INDIA गठबंधन के सांसदों ने SIR और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। पुलिस ने रास्ते में विपक्षी सांसदों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, लेकिन विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।