45 साल के नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
पथ निर्माण व नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आज दिल्ली अध्यक्ष का पद दिया। बता दे नितिन नवीन युवा विधायक, विनम्र स्वभाव और शांति व्यक्ति है।
45 साल के नवीन पांच बार के विधायक है। वह ऐसे पहले अध्यक्ष बने, जिनकी उम्र इतनी कम है। खास बात ये भी है कि नितिन पहले ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष होने जा रहे हैं, जो बीजेपी के स्थापना दिवस के बाद पैदा हुए थे। जी हाँ, बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और नितिन नबीन का जन्म 1 सितंबर 1980 में हुआ था।
वहीं नितिन नवीन ने भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद मिलने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व व पार्लियामेंट्री बोर्ड ने जो विश्वास जताया है, उसपर 100 प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। बूथ से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत कर आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित की जाएगी। शीर्ष नेतृत्व का पूर्व की तरह मार्गदर्शन लेते हुए कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी को हर राज्य में मजबूत करने का हमारा लक्ष्य रहेगा।