You will be redirected to an external website

2026 में सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी छुट्टियां, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट

govt holidays 2026

2026 में सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी छुट्टियां, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस सूची में सरकारी कार्यालयों के लिए अनिवार्य छुट्टियों के साथ-साथ वैकल्पिक (ऑप्शनल) छुट्टियां भी शामिल की गई हैं। पूरे देश में लागू 14 तय छुट्टियों के साथ कई ऑप्शनल और सीमित छुट्टियां भी दी गई हैं।

दिल्ली और नई दिल्ली से बाहर तैनात केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नियमों में थोड़ा बदलाव है। उन्हें 14 राष्ट्रीय अनिवार्य छुट्टियों के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से अपनी सुविधा के अनुसार 3 दिन चुनने का विपल्प भी होगा। 

2026 में देश भर में केंद्र सरकार की छुट्टियां

1. गणतंत्र दिवस
2. स्वतंत्रता दिवस
3. महात्मा गांधी का जन्मदिन
4. बुद्ध पूर्णिमा
5. क्रिसमस दिवस
6. दशहरा (विजय दशमी)
7. दिवाली (दीपावली)
8. गुड फ्राइडे
9. गुरु नानक का जन्मदिन
10. ईदुल फित्र
11. ईदुल जुहा
12. महावीर जयंती
13. मुहर्रम
14. पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद)

12 वैकल्पिक छुट्टियों की सूची

1. दशहरा के लिए एक अतिरिक्त दिन
2. होली
3. जन्माष्टमी (वैष्णवी)
4. रामनवमी
5. महाशिवरात्रि
6. गणेश चतुर्थी / विनायक चतुर्थी
7. मकर संक्रांति
8. रथ यात्रा
9. ओणम
10. पोंगल
11. श्री पंचमी/बसंत पंचमी
12. विशु / वैशाखी / वैशाखदी / भाग बिहु / मशादी उगादि / चैत्र शुक्लादि/चेटी चंद/गुड़ी पड़वा/प्रथम नवरात्र/नौ राज़/छठ पूजा/करवा चौथ

2026 में प्रतिबंधित छुट्टियों की लिस्ट 

  1. नव वर्ष दिवस- 1 जनवरी 
  2. हज़रत अली का जन्मदिन- 3 जनवरी 
  3. मकर संक्रांति- 14 जनवरी
  4. माघ बिहू/पोंगल- 14 जनवरी 
  5. श्री पंचमी/बसंत पंचमी- 23 जनवरी
  6. गुरु रवि दास का जन्मदिन- 1 फरवरी
  7. दयानंद सरस्वती का जन्मदिन-12 फरवरी
  8. महाशिवरात्रि- 15 फरवरी
  9. शिवजी जयंती- 19 फरवरी 
  10. होलिका दहन- 3 मार्च 
  11. डोलयात्रा- 3 मार्च 
  12. चैत्र शुक्लदि/गुड़ीपड़ाव/उगादि/चेटी चंद- 19 मार्च 
  13. जमात-उई-विदा- 20 मार्च 
  14. ईस्टर रविवार- 5 अप्रैल
  15. वैसाखी / विसु / मेशादी (तमिल नव वर्ष दिवस)- 14 अप्रैल 
  16. वैशाखड़ी (बंगाल)/बाहाग बिहू (असम)- 15 अप्रैल 
  17. गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन- 9 मई 
  18. रथ यात्रा- 16 जुलाई 
  19. पारसी नववर्ष दिवस/ नौराज- 15 अगस्त 
  20. ओणम या थिरु ओणम दिवस- 26 अगस्त
  21. रक्षा बंधन- 28 अगस्त
  22. गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी- 14 सितंबर 
  23. दशहरा (सप्तमी)- 18 अक्टूबर दशहरा (महाष्टमी)- 19 अक्टूबर 
  24. दशहरा (महानवमी)- 20 अक्टूबर 
  25. महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर
  26. करक चतुर्थी (करवा चौथ)- 29 अक्टूबर
  27. नरक चतुर्दशी- 8 नवंबर गोवर्धन पूजा- 9 नवंबर 
  28. भाई दूज- 11 नवंबर 
  29. प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा)- 15 नवंबर
  30. गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस- 24 नवंबर
  31. हजरत अली का जन्मदिन- 23 दिसम्बर
  32. क्रिसमस की पूर्व संध्या- 24 दिसंबर

2026 में रविवार की दिवाली 

2026 में दिवाली रविवार को पड़ रही है। कुछ राज्यों में लोग नरक चतुर्दशी वाले दिन दिवाली मनाते हैं। अगर कोई राज्य उसी दिन सरकारी छुट्टी घोषित करता है, तो केंद्र सरकार के कार्यालयों भी उसी तारीख पर छुट्टी घोषित कर सकते हैं।

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

GDP Growth Read Next

Q2 GDP Report: बुलेट ट्रेन रफ्तार...