Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मोन्था, पेड़ और घर गिरे
चक्रवाती तूफान 'मोन्था' ने आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है। यहां 100 से 110 kmph की स्पीड से हवा चल रही है और काफी तेज बारिश हो जारी है। समुद्री लहरों से किनारों के घर गिर गए और बिजली तार टूटने आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट पहले से जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश में भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। चार राज्यों से करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।
आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था की भारी तबाही जारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, 38,000 हेक्टेयर खड़ी फसलें और 1.38 लाख हेक्टेयर बागवानी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। भारी बारिश और तेज हवाओं से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खम्बे गिर गए।
ओडिशा में भी भारी तबाही
दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी और नवरंगपुर चक्रवात मोन्था की चपेट में आ गए। हालांकि, क्षेत्र के कुल 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। इस तूफान का असर उत्तर भारत तक भी पहुंचने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बारिश हो सकती है।