You will be redirected to an external website

दिल्ली बारिश: बाइक से जा रहे पिता-बेटी के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत

New Delhi

दिल्ली बारिश: बाइक से जा रहे पिता-बेटी के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत

नई दिल्लीः दिल्ली वासियों का गुरुवार को हुई बारिश ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। यहां कालकाजी इलाके में बारिश के चलते एक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी  बारिश हो रही है। बारिश से सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया। इस दौरान पुलिस ने बताया एक विशाल पेड़ अचानक (लगभग 100 साल पुराना) पास में कड़ी मोटरसाइकिल के ऊपर गिर जाने से 50 साल के एक शख्स और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि पेड़ को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। पहले पेड़ को कई हिस्सों में काटा गया। इसके बाद सड़क मार्ग बहाल किया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम को भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के मकसद से क्षेत्र में पेड़ों की आवश्यक छंटाई करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली में मौसम विभाग ने ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाको में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हो गया। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...