You will be redirected to an external website

झूठी कहानी... धर्मस्थल में शवों को दफनाने का आरोप लगाने वाला शिकायतकर्ता गिरफ्तार

dharmasthala case

झूठी कहानी... धर्मस्थल में शवों को दफनाने का आरोप लगाने वाला शिकायतकर्ता गिरफ्तार

धर्मस्थल मामले में नया मोड़ आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। धर्मस्थल में कई हत्याओं, दुष्कर्म और शवों को दफनाने का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को झूठी जानकारी देने के आरोप में मुख्य व्हिसलब्लोअर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एसआईटी चीफ प्रणब मोहंती ने शिकायतकर्ता से शुक्रवार को लंबी पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। बता दे, SIT ने अभी शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं किया है। जल्द ही नाम उजागर हो सकता है। 

शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि उसने 1995 से 2014 के बीच धर्मस्थल में काम किया था। इस दौरान उसे धर्मस्थल में महिलाओं और नाबालिगों सहित कई शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया था। उसने आरोप लगाया था कि कुछ शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान भी थे। शिकायतकर्ता ने इस मामले के बारे में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दिया है। लेकिन SIT ने जांच में पाया कि व्हिसलब्लोअर की ओर से पहले दिखाई गई खोपड़ी नकली थी। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Anil Ambani Read Next

17000 करोड़ की बैंक धोखाधड़...