चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान - दूसरे चरण में 12 राज्यों में होगा SIR
चुनाव आयोग आज सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की है। ज्ञानेश कुमार ने कहा, "SIR का दूसरा चरण 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाने वाला है।"
21 साल पहले हुआ था SIR
इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 21 साल पहले आखिरी SIR किया गया था। उन्होंने साफ किया कि एसआईआर में सभी योग्य मतदाताओं को जोड़ा जाएगा और अयोग्य मतदाताओं बाहर किया जाएगा। सीईसी ने आगे कहा कि चुनावों से पहले एसआईआर किया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है।
3 बार BLO मतदाताओं के घर जाएंगे
ज्ञानेश ने बताया कि हर घर पर बीएलओ तीन बार जाएंगे और मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन भी फॉर्म भरने की सुविधा रहेगी। स्थाई तौर पर दूसरे जगह शिफ्ट हो चुके और दो जगह पर रजिस्टर्ड मतदाताओं की पहचान भी BLO ही करेगा।
12 राज्य और केन्द्रशासित में SIR
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस वार्ता में घोषणा की कि बिहार के बाद अगले चरण में 12 राज्यों और केन्द्रशासित क्षेत्रों में विशेष तीव्र पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मध्यरात्रि से उन राज्यों में मतदाता सूची ‘फ्रीज़’ कर दी जाएंगी, जहां पर अब SIR होगा। यानी यानी कि प्रक्रिया पूरी होने तक अब उन राज्यों में न तो नाम जोड़े जा सकेंगे और न ही उनमें कोई बदलाव हो सकेगा।