You will be redirected to an external website

फेक IAS का निकला PAK लिंक, 6 महीने से रह रही थी फाइव स्टार होटल में....

kalpana bhagwat

फेक IAS का निकला PAK लिंक, 6 महीने से रह रही थी फाइव स्टार होटल में....

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। पुलिस ने एक फेक IAS को अरेस्ट किया है। जो फर्जी डॉक्यूमेंट्स के सहारे लगभग छह महीने तक एक फाइव स्टार होटल में रुकी हुई थी। जांच में पुलिस को महिला का पाकिस्तान और अफगानिस्तान लिंक भी सामने आया है। 

पुलिस ने बताया कि कल्पना त्रिंबकराव भागवत (45) नाम की महिला फर्जी ID कार्ड और IAS के फर्जी नियुक्ति पत्र का इस्तेमाल करके पिछले 6 महीने से सिडको स्थित एक होटल में रह रही थी। पुलिस को जब शक हुआ तो महिला के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान महिला के बैग से 2017 की यूपीएससी चयन सूची की एक कॉपी मिली, जिसमें उसका नाम 333 नंबर पर दर्ज था, जांच में यह सूची फर्जी निकली। पुलिस को यह भी पता चला कि उसके आधार कार्ड में भी छेड़छाड़ की गई थी। 

जांच में पुलिस को हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। महिला के बैंक खाते में उसके प्रेमी अशरफ खलील (अफगानिस्तान) और उसके भाई आवेद खलील (पाकिस्तान) के खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी। यही ने महिला के कमरे से 19 करोड़ और 6 लाख रुपये के चेक भी मिले है। अब मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) और आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने जांच शुरू कर दी है। 

यही नहीं महिला के पास से पुलिस को 11 इंटरनेशनल नंबर भी मिले। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस को यह भी शक है कि महिला का दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में भी लिंक हो सकता है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Himanta Biswa Sarma Read Next

असम में बहुविवाह पर लगा ब...