पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली आखिरी सांस
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का दिल्ली के RML अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 79 वर्षीय मलिक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
सत्यपाल मलिक का जीवन परिचय
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसवाड़ा गांव में सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को हुआ था। उन्होंने मेरठ कॉलेज से विज्ञान स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने 1968-69 में मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद 1974-77 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और 1980 से 1989 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 1989 से 1991 तक वह जनता दल के सदस्य के रूप में अलीगढ़ से नौवीं लोकसभा के सांसद रहे।
बता दे, वह बिहार, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद पर रहे थे। उनके कार्यकाल में ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाया गया था।