गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने पकड़ा, पासपोर्स हुआ सस्पेंड
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों लूथरा ब्रदर्स सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन दोनों आरोपियों के पासपोर्स भी सस्पेंड कर दिए गए हैं। अब दोनों को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। बता दे, नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटो बाद ही दोनों थाईलैंड फरार हो गए थे। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी।
यह घटना रविवार रात यानी छह दिसंबर की रात में घटी थी। इस अग्निकांड में कुछ पर्यटक और क्लब के कर्मचारी समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव उसी रात इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे। इसकी जानकारी इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पुलिस को पता चली। पुलिस ने तुरंत थाईलैंड पुलिस से सम्पर्क किया और दोनों को फुकेट के एक होटल से हिरासत में लिया गया।
बता दें कि विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 के सेक्शन 10A के अंतर्गत पासपोर्ट को केंद्र सरकार या कोई भी डेजिग्नेटेड ऑफिसर सस्पेंड कर सकता है। नियमों के अनुसार, जिसका भी पासपोर्ट निलंबित किया गया है वह इस स्थिति में देश छोड़कर नहीं भाग सकता है।