गुजरात की भूपेंद्र सरकार में कैबिनेट का विस्तार, डिप्टी सीएम बने हर्ष सांघवी
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को पटेल की कैबिनेट का विस्तार हुआ। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुए शपथग्रहण समारोह में 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें छह ऐसे चेहरे भी हैं जो पहले से ही मंत्रिमंडल का हिस्सा थे।
भारतीय टीम के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और पूर्व में मंत्री रह चुकी मनीषा वकील को स्थान दिया गया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्य के कद्दावर नेता अर्जुन मोढवाडिया को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा भूपेंद्र पटेल की टीम में पूर्व आईपीएस पीसी बरंडा को जगह दी गई है। माेरबी के विधायक कांतिभाई अमृतिया भी मंत्री बने हैं।
दरअसल, साल 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार की कैबिनेट में हुई इस फेरबदल को अहम माना जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की।
डिप्टी सीएम बने हर्ष सांघवी
गुजरात सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में हर्ष संघवी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई है।
मंत्री बनने वालों की सूची
- त्रिकम छंगा
- स्वरूपजी ठाकोर
- प्रवीण कुमार माली
- ऋषिकेश पटेल
- पी.सी. बरंडा
- दर्शन एम वाघेला
- कांतिलाल अमृतिया
- कुंवरजीभाई बावलिया
- रीवाबा जाडेजा
- अर्जुन मोढवाडिया
- डॉ. प्रधुम्न वाजा
- कौशिक वेकारिया
- परषोत्तम सोलंकी
- जीतू वाघाणी
- रमणभाई सोलंकी
- कमलेशभाई पटेल
- संजयसिंह महीडा
- रमेश कटारा
- मनीषा वकील
- ईश्वरसिंह पटेल
- प्रफुल्ल पानशेरिया
- हर्ष संघवी
- जयरामभाई गामित
- नरेश पटेल
- कनुभाई देसाई