IMD का रेड अलर्ट : 21 राज्यों में बिजली और तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी (source: The Hindu)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के अलग-अलग राज्यों में होनी वाली तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। विभाग ने अलर्ट के साथ-साथ लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD का कहना है कि बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश हो सकती है।
रेड अलर्ट वाले जिले
IMD ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण इलाके और गोवा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
ओडिशा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान के पूर्वी भाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तापमान में गिरवाट
दिल्ली में दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 32.2 डिग्री रहेगा। वहीं राजस्थान में दिन में 32 और रात का तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है।