You will be redirected to an external website

पाकिस्तान की गुप्त परमाणु गतिविधियां उसके इतिहास के अनुरूप : भारत

Pakistan Nuclear Test

पाकिस्तान की गुप्त परमाणु गतिविधियां उसके इतिहास के अनुरूप : भारत

भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान द्वारा परमाणु हथियारों का परीक्षण किये जाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत हमेशा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ पाकिस्तान के इन पहलुओं की तरफ दिलाता रहा है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘गुप्त और अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के इतिहास के अनुरूप हैं, जो दशकों से चल रही तस्करी, निर्यात नियंत्रण से जुड़े उल्लंघनों और गुप्त साझेदारियों पर आधारित हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान पाकिस्तान के रिकॉर्ड के इन पहलुओं की ओर दिलाया है। इसी बैकग्राउंड में, हमने पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्टिंग के बारे में प्रेसिडेंट ट्रंप की टिप्पणी पर ध्यान दिया है।

अफगानिस्तान के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा और उसके बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच टेलीफोन पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि काबुल में भारतीय दूतावास (पहले तकनीकी मिशन) की कार्यप्रणाली को लेकर निर्णय लिए जा रहे हैं। हमने आपको बताया था कि इसे दूतावास में अपग्रेड कर दिया गया है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Auto Mobile Read Next

त्‍योहारी सीजन में बिके ...