देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, जानें कब तक रहेगा कार्यकाल
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई। सूर्यकांत ने बीआर गवई की जगह ली है। शपथ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।
कब तक रहेगा कार्यकाल?
भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल आज 24 नवंबर 2025 से लेकर 9 फरवरी, 2027 तक रहेगा। मतलब उनका कार्यकाल 15 महीने चेलगा।
जानकारी में बता दे, जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। पिता संस्कृत के शिक्षक थे, जबकि माता एक साधारण गृहिणी। वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। रोहतक से 1984 में कानून की डिग्री हासिल की।
इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अपनी सेवा दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को साल 2018 को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वहीं साल 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने।
परिवार
जस्टिस सूर्यकांत की शादी साल 1980 में सविता शर्मा से हुई थी, जो पेशे से लेक्चरर रहीं और बाद में एक कॉलेज की प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुईं। उनके दो बेटियां हैं, जो पिता के पदचिह्नों पर कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।