बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज का निधन
पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज आज 73 साल की उम्र में आज गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में ताल कटोरा रोड स्थित अपने आवास अंतिम सांस ली। यह दुःखद सूचना उनकी बेटी और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। बांसुरी पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है।
उन्होंने पिता के निधन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, 'पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी. आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब मां के साथ पुनः मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में.'
कौशल स्वराज के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।