Rath Yatra 2025 इस दिन क्यों होती है बारिश जानिए असली वजह
Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती है बारिश? जानिए असली वजह
जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 शुक्रवार, 27 जून को होगी। यह यात्रा हर साल पुरी, उड़ीसा में होती है और यह एक भव्य धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है। यह प्रतीकात्मक अनुष्ठानों के साथ एक शानदार जुलूस है जो यात्रा से पहले और बाद में कई दिनों तक चलता है।लेकिन आप अगर ध्यान दे तो हर साल की तरह इस साल भी भारी बारिश हुई लेकिन कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि आखिर इस दिन हर साल बारिश क्यों होती है।
अगर धार्मिक दृष्टिकोण से कहा जाता है कि जब भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं, तो प्रकृति स्वयं उनका स्वागत करती है. इंद्र देवता वर्षा के रूप में आकाश से जल बरसाकर भगवान का अभिषेक करते हैं. यह वर्षा ‘दिव्य स्नान’ का प्रतीक मानी जाती है।
अगर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो रथयात्रा का आयोजन आषाढ़ मास में होता है, जो भारत में मानसून की सक्रियता का समय होता है. इस अवधि में सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा अक्सर जल तत्व वाली राशियों (कर्क, मीन, वृश्चिक) में स्थित होता है. ये स्थितियां वर्षा के अनुकूल मानी जाती हैं. इसके अलावा द्वितीया तिथि का संबंध चंद्रमा से होता है, जिसका प्रभाव जल तत्व पर अधिक रहता है. यही वजह है कि इस दिन वर्षा की संभावना बढ़ जाती है.