You will be redirected to an external website

मणिपुर: असम राइफल्स के ट्रक पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद

manipur

मणिपुर: असम राइफल्स के ट्रक पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। इस हमले में 4 जवानों के भी घायल होने की खबर हैं। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने RIMS अस्पताल पहुंचाया।

बता दे, यह हमला नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुआ, जब जवानों का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर जा रहा था। घटना के तुरंत बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने घात लगाकर वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। इनमें एक जेसीओ और एक जवान शामिल हैं।  

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि व्यस्त सड़क पर जवानों के वाहन पर हमला करने के बाद आतंकवादी एक सफेद वैन में सवार होकर भाग गए। जवानों ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की ताकि कोई नागरिक हताहत न हो। सुरक्षा बल ने हमले के पीछे छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और चेतावनी दी कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए इन हमलों का कड़ा मुकाबला किया जाएगा। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...