NASA-ISRO का NISAR सैटेलाइट लॉन्च, पूरी धरती पर रखेगा नजर
नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मिलकर श्रीहरिकोटा से बुधवार शाम 5:40 बजे NISAR सैटेलाइट को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। ISRO और NASA ने पहली बार मिलकर ऐसा Satellite बनाया है, जो दोहरे रडार बैंड (एल-बैंड और एस-बैंड) का उपयोग कर पृथ्वी को व्यवस्थित तरीके से मैप करेगा।
NISAR को जीएसएलवी-एस16 (GSLV-S16) रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। इस सैटेलाइट का वजन 2393 किग्रा है।
ग़ौरतलब है कि निसार मिशन एक्सिअम-4 मिशन के तुरंत बाद लॉन्च हुआ है, जिसमें पहली बार कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गया था।
इसरो के चेयरमैन डॉ. वी नारायणन ने बताया है कि 'निसार' सैटेलाइट पूरी पृथ्वी का मैप तैयार करेगा। वह पृथ्वी में हो रहे जियोग्राफिकल बदलावों को लगातार हर 12 दिन में दो बार रिकॉर्ड करेगा। इसे पृथ्वी से 747 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।