You will be redirected to an external website

नोएडा में फर्जी थाना का भंडाफोड़, खुद को बताते थे IB ऑफिसर

UP Police

नोएडा में फर्जी थाना का भंडाफोड़, खुद को बताते थे IB ऑफिसर

Crime News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक फर्जी थाने का भंडाफोड़ किया है। इस खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया। ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो’ के नाम से इस फर्जी ऑफिस को नोएडा के सेक्टर-70 चलाया जा रहा था। इस फर्जी पुलिस ऑफिस के जरिये सरकारी पदाधिकारियों का झूठा दिखावा करके जनता को गुमराह किया जा रहा था। लेकिन नोएडा पुलिस ने अपनी सूझबूझ से इसका भंडाफोड़ किया। 

पुलिस ने जानकारी में बताया कि गुप्त सूत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी छह आरोपी पश्चिम बंगाल के बताये जा रहे है। 

पुलिस ने आगे बताया, आरोपी आम जनता के सामने एक बड़े अधिकारी की तरह पेश आते थे। इसके पास एक वेवसाइट www.intlpcrib.in है, जिसको दिखाकर आम लोगो से पैसे लेने का काम कर रहे थे। वेबसाइट पर विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेट अपलोड किये हुए थे। आरोपी अपने पास प्रेस, अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और विभिन्न संस्थाओं के आईकार्ड मिले। यही नहीं कई सरकारी मोहर भी मिली। 

बड़ा हाथ मारने की फिराक में थे 

यह फर्जी ऑफिस को खोले ज्यादा समय नहीं हुआ था। आरोपी कुछ करने की सोच पाते उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये बड़ा हाथ मारने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को मिले गुप्त सूत्र ने इनका भंडाफोड़ कर दिया। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Bihar Election Read Next

बिहार चुनाव से पहले डिप्...