PM Modi ने भागलपुर की 2 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भागलपुर की 2.17 लाख महिलाओं को 2.17 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस शुभ कार्य के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे। जिले में 3 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं ने लाइव प्रसारण देखा। प्रत्येक महिला को 10-10 रुपये की सहायता राशि भेजी गई, जिससे वे खुदका रोजगार शुरू कर सकेंगी। इस राशि से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त भेजते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओं का आज से सहयोग शुरू हो चुका है। नवरात्रि के इस पावन पर्व में आप सबका आर्शीवाद हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आज आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आज से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की जा रही है।
इस योजना से अब तक 75 लाख बहने जुड़ चुकी हैं अभी एक साथ इन बहनों के खाते में 10,000-10,000 रुपए भेजे गए हैं। जब कोई नारीशक्ति रोजगार करती हैं तो उनके सपनो को नए पंख लग जाते हैं। नए खातों को मोबाइल और आधार से ना जोड़ा होता तो क्या सीधे इतने पैसे आपके बैंक खातो में भेजा जा सकता था? पहले पंचायत से पार्लियामैंट पर राज करने वाले प्रधानमंत्री कहते थे की भेजे गए पैसो में से सिर्फ 15 पैसे पहुंचते है बाकी 85 % लूट जाता था।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि- “पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। 75 लाख महिलाओं को योजनाओं की राशि भेजी जाएगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें 2 लाख रूपए दिए जाएंगे। 3 अक्टूबर को फिर महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. शुरू से ही हमने महिलाओं की उन्नति के लिए ध्यान दिया।