You will be redirected to an external website

शिवराज सिंह ने 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' में किसानों को दी 2 बड़े सौगातें...

PM Fasal Bima Yojana

शिवराज सिंह ने 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' में किसानों को दी 2 बड़े सौगातें...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (21 नवंबर) किसानों को दो बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। इस योजना में अब जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान और अतिवृष्टि से बाढ़ या जलभराव के कारण फसलों को होने वाला नुकसान भी शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रिय किसान बहनों और भाइयों...आज आपको एक खुशखबरी दे रहा हूँ। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है। लेकिन इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, जिसकी लंबे समय से आप मांग कर रहे थे।"

पहला:- जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान, 
दूसरा:- अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण फसलों को होने वाला नुकसान।

"अब मैं आपको प्रसन्नता के साथ यह सूचना दे रहा हूँ कि ये दोनों नुकसान भी फसल बीमा योजना में कवर कर लिए गए हैं। अगर जंगली जानवर फसलों का नुकसान करते हैं तो भी नुकसान की भरपाई होगी और जलभराव के कारण भी अगर फसल खराब होती है तो भी नुकसान की भरपाई होगी। प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद! अब देर मत कीजिए... जल्द ही अपनी फसल का बीमा करवाइए..."

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

ED Raids Read Next

बंगाल और झारखंड में ED ने 40 ...