कांग्रेस-RJD के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा एक तरफ देशभर छठ पूर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईया का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं?
PM मोदी ने कहा सरकार छठ को यूनेस्काे की सूची में शामिल करने का प्रयास कर रही है। छठ के गीतों के माध्यम से संस्कार की प्रक्रिया चलती है। जब मुझे सोने से पहले या योग के समय समय मिलता है तो छठ के गीत सुनता था। तब मैंने देखा एक विदेशी महिला और नगालैंड की बेटी छठ के गीत गा रही थी, तब लगा छठ मैया देश-विदेश में अपना प्रभाव दिखा रही हैं। इस प्रतियोगिता से नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के लोग इतनी बेशर्मी से बोल रहे है कि उनके लिए छठी मईया की पूजा नौटंकी है, ड्रामा है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं.... जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। वो आरजेडी-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं- बहनें छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता।'
मोदी ने आगे कहा, 'बिहार को आगे बढाने के लिए उद्यम चाहिए, उद्योग चाहिए और उद्योग के लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून का राज चाहिए। सोचिए, जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का हो, वो किसी उद्योग को जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली दे पाएंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटने में कोई कसार नहीं छोड़ी, वो बिहार का क्या विकास करेंगे? जिन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या?'