You will be redirected to an external website

पीएम मोदी आज मुंबई को देंगे बड़ी सौगात, सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

mumbai international cruise terminal

पीएम मोदी आज मुंबई को देंगे बड़ी सौगात, सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बड़ी सौगात देने जा रहे है। PM मोदी मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित अत्याधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्घाटन करेंगे। इसे 'क्रूज भारत मिशन' के तहत विकसित किया गया है। 4,15,000 वर्ग फीट में फैला यह भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है। यह टर्मिनल मुंबई को एक नया पर्यटन का केंद्र देने जा रहा है। 

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल को इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर, मुंबई पोर्ट पर बनाया गया है। इस क्रूज टर्मिनल को बनाने पर 556 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह भारतीय क्रूज टूरिज्म का गेटवे कहलाएगा। इसकी छत समुद्र की लहरों की (wavy) तरह डिजाइन की गई है। मोदी सरकार ने इस टर्मिनल को क्रूज भारत मिशन के तहत वैश्विक मानकों के तहत विकसित किया गया है। 

क्रूज टर्मिनल सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। इसके तीन स्तंभ, पहला समुद्र-बंदरगाह क्रूज, नदी और अंतर्देशीय क्रूज और द्वीप-लाइटहाउस क्रूज हैं। इसमें 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को तेज और सहज अनुभव मिल सके। 

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "मुंबई का समुद्री इतिहास बेहद समृद्ध है और यह टर्मिनल भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

godhra Read Next

गोधरा में सोशल मीडिया पो...