You will be redirected to an external website

प्रधानमंत्री ने लाल कृष्ण आडवाणी को घर जानकर दी जन्मदिन की बधाई

Lal Krishna Advani

प्रधानमंत्री ने लाल कृष्ण आडवाणी को घर जानकर दी जन्मदिन की बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज (8 नवम्बर) 98 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें घर जानकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने आडवाणी जी के देश के लिए किए गए योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री के अलावा कई राजनेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजीं।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।"

वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी बधाई देते हुए लिखा, "भाजपा परिवार के आधारस्तंभ, हम सभी के मार्गदर्शक तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, पूर्व उपप्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक ऐसी अद्वितीय मिसाल है, जो हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा को मजबूत ताकत के रूप में उभारने में अहम भूमिका निभाने वाले आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। आडवाणी ने अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी के लिए कई ऐसे काम जिन्हे आज भी याद किया जाता है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...