PM मोदी ने किया कर्तव्य भवन का उद्घाटन, कहा - किराए के 1500 करोड़ रुपये बचेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-03 बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने इस इमारत को बहुत मंथन के बाद कर्तव्य भवन नाम दिया है। कर्तव्य भवन केवल इमारत का नाम नहीं है। यह करोड़ों भारतीयों के सपनों को साकार करने की तपो भूमि है। इससे आने वाले राष्ट्र की दिशा तय होगी।
पीएम मोदी ने आगे कहा, "कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, नया रक्षा भवन, भारत मंडपम, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और अब कर्तव्य भवन- ये सिर्फ साधारण इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं। यहां विकसित भारत की नीतियां बनेंगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आने वाले समय में यहीं से राष्ट्र की दिशा तय होगी।"
PM मोदी ने कहा, "कर्तव्य शब्द भारतीय संस्कृति में केवल दायित्व तक सीमित नहीं है। यह हमारे देश के कर्म प्रधान के मूल में निवास है। इसलिए कर्तव्य ये सिर्फ इमारत का नाम भर नहीं है। ये करोड़ो देशवासियों के सपनों को साकार करने की तपोभूमि है। आगे उन्होंने कहा, हर रोज 8 से 10 हजार कर्मचारियों को एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय में जाना-आना होता है। इससे काम में इंएफिसियेंसी से अलावा कुछ नहीं होता है। 21 वीं में ऐसी इमारतें चाहिए जो तकनीकी, सुरक्षा और सुविधा के ख्याल से बेहतरीन है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, एक holistic vision के साथ भारत के नव-निर्माण में जुटी है। इसलिए कर्तव्य पथ के आस-पास कर्तव्य भवन जैसी एक विशाल इमारत बनाई जा रही है। ये पहला कर्तव्य भवन का निर्माण हुआ है। अभी कई भवनों का निर्माण हो रहा है।
अपने सम्बोधन में उन्होंने आगे कहा, देश में 30 हजार से ज्यादा पंचायत भवन भी बने हैं। गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर भी बनाए गए हैं। देश में 300 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बनाए गए हैं और 1300 से ज्यादा नए अमृत भारत रेवले स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं।
15000 करोड़ रुपए किराए में बचत
उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ के पास कर्तव्य भवन के निर्माण से केंद्र सरकार को 1,500 करोड़ रुपये का किराया बचेगा। इससे पहले अलग-अलग मंत्रालयों के किराए पर करोड़ रुपए खर्च हो रहे थे।