You will be redirected to an external website

पंजाब: बाढ़ से अब तक 43 की मौत और 4 लाख लोग प्रभावित

Punjab Flood

पंजाब: बाढ़ से अब तक 43 की मौत और 4 लाख लोग प्रभावित

1988 के बाद 37 साल में पहली बार पंजाब इतनी भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। पंजाब में जलप्रलय की स्थिति बन गई है। फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हो गए। सरकार लोगों की हर संभव मदद कर उन्हें सुरक्षित स्थान ले जा रही है। वहीं फ़िल्मी स्टार्स समेत कई वॉलंटियर्स दिन-रात लोगों की मदद करने और राहत कार्यों में लगे हुए हैं। 

इस महाविनाशकारी बाढ़ में 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1902 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 20,972 लोगों को निकाला गया है। 24 घंटे में छह और लोगों की मौत हो गई। 

गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मिलकर आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र उनके साथ खड़े है। 

चौहान ने कहा, 'राज्य को भारी नुकसान हुआ, जो साफ़ दिख रहा है। फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं और खेत जलमग्न हो गए हैं। हम किसानों का हौसला कमजोर नहीं होने देंगे और उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।'

केंद्रीय कृषि मंत्री के अलावा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र से इस संकट में पंजाब की मदद करने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने और नुकसान का आकलन करने के लिए आदेश दिया है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Kerala congress Read Next

केरल कांग्रेस ने बिहार क...