CM योगी के दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी, वजह कर देगी हैरान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार, एक रिटायर्ड फौजी ने CM योगी के जनता दरबार में कहा जहर खाकर आया हूँ। इसके बाद यह सुनते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत रिटायर्ड फौजी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां अब फौजी की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।
जब पुलिस ने फौजी से पूछा आपने जहर क्यों लिया। तब उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर से काफी परेशान है। उनकी शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री के दरबार में मिलने के लिए पहुंचा था। फौजी का आरोप है कि वह भाजपा विधायक के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया है।
पुलिस को फौजी सतबीर गुर्जर के पास से एक शिकायत पत्र मिला। जिसमें उसने लिखा है कि वह करगिल योद्धा और सेवानिवृत्त जवान है। मुख्यमंत्री योगी उसके इष्ट देव (भगवान रूप) हैं। शिकायत में आगे लिखा, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसने मुख्यमंत्री योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
उसने बताया कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बीते अप्रैल माह में एक कलश यात्रा निकाली थी। इसका उद्देश्य बीजेपी सरकार को गिराना था। उसके इस षड्यंत्र की जानकारी उसे हो गई थी, तो उसने इसकी साजिश का सोशल मीडिया पर पर्दा फाश कर दिया। इसके बाद से विधायक लगातार परेशान कर रहा है।