You will be redirected to an external website

Share Market : सेंसेक्स 800 पॉइंट गिरने के बाद हुआ रिकवर

Share market

Share Market : सेंसेक्स 800 पॉइंट गिरने के बाद हुआ रिकवर

Share Market 31 July: अमेरिका द्वारा भारत के ऊपर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद इसका भारतीय शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला। गुरुवार को घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 800 पॉइंट निचे खुला। 

9:20 पर सेंसेक्स ने 500 पॉइंट रिकवर कर लिया। वहीं निफ़्टी 24,650 पर खुला लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स के साथ रिकवर हुआ। व्यापक स्मॉल-कैप और मिड-कैप प्रत्येक में लगभग 1.25% की गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 786.36 अंक की गिरावट के साथ 80,695.50 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से Reliance Industries, Tata Motors, Mahindra & Mahindra, Bharti Airtel, Titan, State Bank of India (SBI) इन सभी शेयर भारी गिरावट देखने को मिली। 

रूस से महंगी पड़ी भारत को दोस्ती 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इसके अलावा, रूस से तेल और हथियार खरीदने पर अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जाएगा। अब देखना होगा भारतीय शेयर मार्केट पर इसका असर कब तक रहता है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

SSC Exam Read Next

SSC Exam Canceled: दिल्ली में प्रदर...