You will be redirected to an external website

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 की उम्र में निधन, इंदिरा गांधी सरकार में रहे रक्षा मंत्री

Shivraj Patil

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 की उम्र में निधन, इंदिरा गांधी सरकार में रहे रक्षा मंत्री

पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज शिवराज नेता पाटिल का शुक्रवार को 90 की उम्र में निधन हो गया। पाटिल ने आज सुबह लगभग 6:30 बजे लातूर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वहीं  उनका इलाज चल रहा था।

सत्तर के दशक में सियासत में कदम रखने वाले शिवराज पाटिल ने विधायक से लेकर सांसद और देश के गृहमंत्री बनने तक का सफर तय किया। वह लोकसभा अध्यक्ष भी रहे और वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभिन्न प्रमुख विभाग में भी अपनी सेवाएं दी। पाटिल को राजनीति का एक लंबा अनुभव था और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में उनका नाम शामिल रहा। लेकिन उम्र और बिमारियों के चलते उन्होंने कई सालों से पहले राजनीति से दुरी बना ली और अपने आवास लातूर में रहने लगे।

इंदिरा गांधी सरकार में रहे रक्षा मंत्री

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को चाकूर में हुआ था। लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक रहे। 1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे। उन्होंने 1991 से 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर काम किया। वह भारत के 10वें लोकसभा अध्यक्ष थे।  इसके बाद वह 2004 से 2008 तक भारत के गृह मंत्री रहे। उन्होंने 2010 से 2015 तक पंजाब राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के तौर काम किया। शिवराज पाटिल ने 1980 के दशक में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रिमंडलों में रक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवा दी।

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Election Commission Read Next

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों म...