You will be redirected to an external website

शुभांशु शुक्ला से मिले PM मोदी, कहा- भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व

Shubhanshu shukla

शुभांशु शुक्ला से मिले PM मोदी, कहा- भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा किया। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभांशु से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और शुभांशु PM मोदी से काफी समय तक बातचीत की। 

शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री को अपने अंतरिक्ष के मिशन और अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का ‘मिशन पैच' भी भेंट किया। शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई तस्वीरें भी मोदी के साथ साझा कीं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट "X" पर लिखा, शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

आपको बता दें, शुभांशु की करीब एक साल बाद वतन वापसी हुई है। आईएसएस जाने के लिए उन्होंने लगभग एक साल तक अमेरिका में प्रशिक्षण लिया। इस मिशन से उन्होंने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया।  

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

EX CM Tejashwi Yadav Read Next

राहुल गांधी जी को प्रधान...