You will be redirected to an external website

सोनिया का आरोप - नेहरू को बदनाम करना बीजेपी का मकसद बन चुका...

Sonia Gandhi

सोनिया का आरोप - नेहरू को बदनाम करना बीजेपी का मकसद बन चुका...

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नेहरू को बदनाम करना बीजेपी का मकसद बन चुका है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के इतिहास से पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की विरासत को मिटाने का प्रयास कर रही है।  

दिल्ली स्थित जवाहर भवन में नेहरू सेंटर इंडिया के लॉन्च समारोह में सोनिया गांधी ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का पहला मकसद है। वह नेहरू जी को सिर्फ इतिहास से मिटाना नहीं चाहती, बल्कि उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधारों भी को कमजोर करना चाहती है। इतिहास को बदलने की ऐसी कोशिश ‘बिल्कुल गलत’ है। 

सोनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग नेहरू को निशाना बना रहे हैं, जिनका भारत की आज़ादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं था और न ही संविधान बनाने में।   उन्होंने आगे कहा कि यही विचारधारा नफरत फैलाती है और महात्मा गांधी की हत्या के लिए माहौल तैयार करती है। 

वहीं बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया। बीजेपी प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने NDTV से बात करते हुए कहा, "वे हर बार बेवजह आरोप लगाती हैं, जवाहरलाल नेहरू का सम्मान अगर सच में होता, तो परिवार ने नेहरू उपनाम अपनाया होता। असल में कांग्रेस ने ही नेहरू के योगदान को कम करके दिखाया है, भाजपा ने नहीं।"

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि नेहरू जी ने कश्मीर में क्या किया याद है ? वो अनुच्छेद 370 नेहरू लाए लेकिन वो इसे आगे संशोधित नहीं कर सके। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सत्ता में आते ही इसे संशोधित किया। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

salim chishti dargah Read Next

अखिलेश ने पत्नी डिंपल और ...