You will be redirected to an external website

उत्तराखंड में फिर फटे बादल, घरों में घुसा मलबा

uttarakhand

उत्तराखंड में फिर फटे बादल, घरों में घुसा मलबा

मानसून उत्तरकाशी में कहर बरपा रहा है। पहले धराली फिर थराली में बादल फटने से भारी तबाही हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में फिर कई लोग बह गए और कुछ लोगों की मौत हो गई। अगस्त महीने में उत्तराखंड में दो बड़ी आपदाएं आई हैं। ऐसे में अब प्रदेश के लिए यह एक गंभीर चिंता बनती जा रही है। 

शुक्रवार को आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से पानी के साथ आए मलबे से दुकान, मकान और गाड‍़‍ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। खबरें है कि इस आपदा में एक लड़की की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि एक शख्‍स लापता हो गया। 

थराली-ग्वालदम और थराली-सागवाड़ा मार्ग पहाड़ के मलबे से जाम हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पिंडर और प्राणमती नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा और गहरा होता जा रहा है। वहीं प्रशासन और राहत दल बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जारी है। बता दे, घटना के बाद जिला प्रशासन ने थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि प्रशासन, SDRF और पुलिस राहत कार्यों में लगे हैं। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

dharmasthala case Read Next

झूठी कहानी... धर्मस्थल मे...