वंतारा ने किया माधुरी की कोल्हापुर वापसी के हर प्रयास का पूरा समर्थन
कोल्हापुर की जनता माधुरी को वापस जैन मठ वापस लेकर आने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस बीच गुजरात के वन्तारा से एक अच्छी खबर आई है। वंतारा माधुरी की कोल्हापुर वापसी के हर प्रयास का पूरा समर्थन करने की बात कही है।
वंतारा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि "वह कोल्हापुर के जैन मठ और स्थानीय जनता के लिए माधुरी एक हाथी नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिक है। वह वहां के लोगों की आस्था का सम्मान करते है। “माधुरी दशकों से आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रही हैं। हम जैन मठ के नेतृत्व, श्रद्धालुओं और कोल्हापुर की जनता की भावनाओं को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं।”
अब कोल्हापुर के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही वंतारा से 36 वर्षीय माधुरी की घर वापसी होगी। बता दे, बीते दिनों सीएम फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिये जानकारी दी कि माधुरी को फिर से कोल्हापुर के नांदनी मठ में वापस लाने के प्रयासों में वनतारा प्रबंधन भी साथ देगा।
कोल्हापुर ने किया था जिओ के खिलाफ प्रदर्शन
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हज़ारों लोगों ने रिलायंस जियो के खिलाफ बड़ी रैली निकाली। इस रैली के लिए उन्होंने जियो की सेवाओं का बहिष्कार करते हुए अपने नंबर पोर्ट करा लिए। इस प्रदर्शन को सोशल मीडिया का भी काफी सहारा मिला और माधुरी को वन्तारा भेजे जाने का विरोध किया।