यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के निचले इलाके हुए जलमग्न
लगातार भारी दिल्लीवासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने बुधवार को यमुना का जलस्तर के बढ़ने की आशंका जताई है। आयोग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यमुना का जलस्तर आज रात 8 बजे तक 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है। यह स्तर खतरे के निशान के काफी करीब है, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा काफी जयदा बढ़ जायेगा।
निगमबोध घाट का यमुना से सटा हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा मिट्टी के कट्टों से दीवार बनाई जा रही है ताकि पानी सड़क तक न आए। यमुना से सटे कई इलाकों में घुटनों ऊपर पानी आ गया, वहीं कई घरों में पानी घुसने की खबरें है। ऐसे में प्रशासन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ऊपरी राज्यों में भारी बारिश हुई है, जिससे यमुना में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आयोग ने कहा कि अगली 24 घंटे काफी अहम है। अगर ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहा तो यमुना खतरे के निशान से ऊपर बहने लगेगी।