You will be redirected to an external website

यमुना ने दिखाया रौद्र रूप, दिल्ली में यातायात बुरी तरह प्रभावित

Yamuna River

यमुना ने दिखाया रौद्र रूप, दिल्ली में यातायात बुरी तरह प्रभावित

राजधानी दिल्ली में बारिश से हालत बिगड़ते जा रहे है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी विकराल रूप धारण कर लिया। गुरुवार को यमुना 207.5 मीटर तक पहुंच गया। इससे पूरे खादर क्षेत्र के घरों में पानी भर गया। 

ऐसे में प्रशासन ने लोगों को मुशीबत से निकालने के लिए राहत ऑपरेशन चला रखा है। NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा संभालते हुए हजारों बेघर लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। 

यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजघाट से कश्मीरी गेट के साथ ही वजीराबाद-सिग्नेचर ब्रिज व चंदगी राम अखाड़ा-आइपी कॉलेज रेड लाइट सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और निगम बोध घाट को भी बंद कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर के कारण लोहे के रेलवे पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इस इलाके में आसपास भी पानी भर गया है।

श्मशान घाट पर दाह संस्कार बंद

यमुना नदी के रौद्र रूप के चलते व्यस्ततम श्मशान घाट निगमबोध घाट में दाह संस्कार अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार यह जानकारी दी।

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

GST News: The government's mega-bonus before Diwali, know what the next master plan is. Read Next

GST News: दिवाली से पहले सरकार ...