6 मिनट के लिए इस दिन अंधेरे में डूब जाएगी धरती! 100 साल में होने रहा चमत्कार
कभी-कभी धरती पर कुछ ऐसी रहस्यमयी घटना घटित हो जाती है, जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। अब साल 2027 में धरती का का कुछ हिस्सा दिन के उजाले में अचानक अंधेरा छा जाएगा और तापमान गिर जाएगा। वैज्ञानिकों की मानें तो 2 अगस्त 2027 को पृथ्वी पर ऐसा अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जो लगभग 6 मिनट 23 सेकेंड तक होगा। ऐसा 100 सालो में पहली बार हो रहा है, जो 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।
खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 अगस्त 2027 को दोपहर का उजाला अचानक अंधेरे में बदल जायेगा। साथ ही तापमान 5–10 डिग्री तक गिर सकता है और हवा की दिशा बदल सकती है। इस दौरान सूर्य की पेल कोरोना, डायमंड रिंग इफेक्ट, ग्रह शुक्र-बुध और कई तारेसाफ दिखाई देंगे। स्पेन, मोरक्को, मिस्र व मध्य-पूर्व में पूरा दृश्य दिखेगा, भारत में केवल आंशिक ग्रहण दिखेगा।
यह ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगा और इसका पहला प्रभाव जिब्राल्टर स्ट्रेट के पास देखा जा सकेगा। वहीं दक्षिणी यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका और मध्य पूर्व के कई हिस्सों में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा। अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के बड़े हिस्से जैसे ब्राजील इस घटना का कोई भी हिस्सा नहीं देख पाएंगे।
क्या भारत में भी होगा सूर्यग्रहण ?
हालांकि भारतीयों को इस प्राकृतिक घटना का एहसास नहीं होगा क्योंकि भारत टोटैलिटी पाथ में नहीं आता। इसलिए यहां पूरा ग्रहण नहीं दिखाई देगा। कुछ राज्यों में आंशिक सूर्यग्रहण दिख सकता है। वैज्ञानिकों और शोध संस्थानों ने इस घटना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।