You will be redirected to an external website

वैज्ञानिकों की हैरान कर देने वाली खोज...1 लाख से ज्यादा मकड़ियां बुन रही ‘दुनिया का सबसे बड़ा जाल’

largest spider web

वैज्ञानिकों की हैरान कर देने वाली खोज...1 लाख से ज्यादा मकड़ियां बुन रही ‘दुनिया का सबसे बड़ा जाल’

इस दुनिया में कभी कभी ऐसा कुछ मिल जाता है, जिसके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते है। अब हाल ही में एक गुफा में दुनिया का सबसे बड़ा मकड़ी का जाला मिला। रोमानिया में वैज्ञानिकों ने अल्बानिया और ग्रीस की सीमा पर एक सल्फर गुफा में दुनिया का सबसे बड़ा मकड़ी का जाला खोजा है। यह जाला 106 वर्ग मीटर (लगभग 1,040 वर्ग फुट) में फैला है, जो आधे टेनिस कोर्ट जितना बड़ा है। खास बात ये है कि इस गुफा में एक नहीं बल्कि हजारों तरह की मकड़ियां मिली। 

ये खोज सबटेरियन बायोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है। इसके अनुसार, यह खोज सल्फर केव (Sulfur Cave) नाम की एक गुफा में हुई है। यह गुफा ग्रीस से शुरू होकर अल्बानिया तक फैली हुई है। जब वैज्ञानिकों ने इस गुफा के अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गए। एक चमकदार सफेद जाल, जो करीब 100 वर्ग मीटर (यानि 1000 वर्ग फीट से भी ज्यादा) तक फैला है। 

शोधकर्ताओं ने बताया कि इस विशालकाय जाले में लगभग 1,11,000 मकड़ियां रहती थीं, जिनमें से ज्यादातर दो प्रतिद्वंद्वी प्रजातियों की थीं, लेकिन यहां वे शांतिपूर्ण तरीके से रह रही हैं और ऐसा वैज्ञानिकों को पहली देखने को मिला।

वैज्ञानिकों ने आगे बताया कि गुफा में काफी ज्यादा अंधेरा और डरावनी है। इसमें हाइड्रोजन सल्फाइड गैस भरी हुई है, जो हवा को जहरीला बनाती है। उन्होंने आगे बताया कि गुफा सल्फ्यूरिक एसिड से कटकर बनी है। जाला गुफा की दीवार पर फैला है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा मकड़ी जाला माना जा रहा है। 

गुफा में सूरज की रोशनी नहीं.... 

वैज्ञानिकों ने आगे पता लगाया कि ये मकड़ियां उन कीड़ों को नहीं खातीं जो गलती से गुफा में चले आते हैं। आधार है केमोऑटोट्रॉफी – यानी रासायनिक ऊर्जा से भोजन बनाना। गुफा में बहने वाली सल्फर-युक्त धारा से हाइड्रोजन सल्फाइड निकलता है। इससे सल्फर-ऑक्सीडाइजिंग बैक्टीरिया सफेद बायोफिल्म बनाते हैं. ये छोटे-छोटे मिडज (गैर-काटने वाले कीड़े) खाते हैं। 

Scientists discovered the world’s largest spiderweb, covering 106 m² in a sulfur cave on the Albania-Greece border.

Over 111,000 spiders from two normally rival species live together in a unique, self-sustaining ecosystem—a first of its kind.pic.twitter.com/LPLKVElSNv

— Massimo (@Rainmaker1973) November 6, 2025

AUTHOR :Rahul Jangid

village of Rajasthan the bride and groom go to the crematorium immediately after marriage, know why Read Previous

राजस्थान के इस गांव में द...