You will be redirected to an external website

SA20 टी20 लीग में 13 भारतीय खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें बेस प्राइज

SA20 T20 league

SA20 टी20 लीग में 13 भारतीय खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें बेस प्राइज

साउथ अफ्रीका की जानी मानी टी20 लीग SA20 के आगामी सीजन के लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे दिग्गज क्रिकेटरो के नाम शामिल हैं। 

बता दे, सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 200000 रैंड (1 करोड़ रुपए) है। लेकिन, पीयूष चावला का बेस प्राइस 1000000 रैंड (50 लाख रुपए) है। जबकि इमरान खान का बेस प्राइस 25 लाख रुपए (500,000 रैंड) है। 

BCCI के नियम के अनुसार, लीग में वो ही खिलाड़ी भाग ले सकता है, जो रिटायर हो चुके हैं या भारत और आईपीएल में नहीं खेलते। दिनेश कार्तिक SA20 में भाग लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे।

SA20 लीग की कुल 6 फ्रेंचाइजियां

  1. MI केप टाउन
  2. जोहांसबर्ग सुपर किंग्स
  3. डरबन सुपर जायंट्स
  4. सनराइजर्स ईस्टर्न केप
  5. पार्ल रॉयल्स
  6. प्रिटोरिया कैपिटल्स

SA20 नीलामी में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है:

  • पीयूष चावला
  • सिद्धार्थ कौल
  • अंकित राजपूत
  • निखिल जागा
  • मोहम्मद फैद
  • केएस नवीन
  • अंसारी मारूफ
  • महेश अहीर
  • सरुल कंवर
  • अनुरीत सिंह कथूरिया
  • इमरान खान
  • वेंकटेश गलीपेली
  • अतुल यादव

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...