रिंकू ने पूछा - सुपर ओवर में अर्शदीप ने 2 विकेट लिए, किसने लिए जी....
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। भारतीय टीम इस मुकाबले से पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। हालांकि श्रीलंका इस मुकाबले में अपने सम्मान के लिए खेल रहा था। उन्होंने भारत जैसे बड़ी टीम को कड़ी चुनौती भी दी। भारत ने श्रीलंका को 203 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उसने भी हासिल कर मैच टाई करवा दिया। लेकिन भारत ने सुपर में श्रीलंका के दो विकेट गिराकर मैच आसानी से जीत लिया। मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रही है।
ट्रेंड किया फॉलो
इंस्टाग्राम पर इस समय ‘दस रूपये का बिस्कुट कितने का है जी?’ ट्रेंड चल रहा है। श्रीलंका पर जीत के बाद टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह ने भी ट्रेंड को फॉलो किया। अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें रिंकू सिंह खुद अर्शदीप से पूछ रहे हैं कि ‘सुपर ओवर में अर्शदीप ने 2 विकेट लिए, किसने लिए जी?
जवाब में, जितेश ने पूछा: “पागल वागल हो गया है क्या?” (क्या तुम पागल हो गए हो?)
रिंकू ने फिर कहा: “पूछना तो पड़ेगा ना” (पूछना तो पड़ेगा ना.)
अब सोशल मीडिया पर फैंस वीडियो को खूब प्यार दे रहे है। अर्शदीप सिंह ने सुपर ओवर में कुसल परेरा और दासुन शनाका को आउट कर टीम इंडिया के आसान जीत लिखी थी। श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए महज 3 रन का लक्ष्य था। अर्शदीप को श्रीलंका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी।