You will be redirected to an external website

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर धीरे-धीरे हराया

Asia Cup 2025

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर धीरे-धीरे हराया

एशिया कप 2025 का सबसे हाई टेंशन मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच  दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की रेल बनाई। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को 6 विकेटों से जीत दिलाई। 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की काफी अच्छी शुरुआत हुई। साहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। लेकिन फखर (15) को हार्दिक ने आउट कर रनों की गति पर विराम लगाया। इसके फरहान का साथ देने सैम अयूब आये लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक नहीं सके और 21 रन बना के चलते बने। 

दूसरे छोर पर साहिबज़ादा फरहान जमकर भारतीय गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे थे। लेकिन शिवम दुबे की गेंद पर वो हवा में शार्ट मार बैठे और 58 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद सलमान आगा (17) और फहीम अशरफ (20) की पारी ने पाकिस्तान के स्कोर को 171 रनों तक पहुंचाया। 

जवाब भारतीय टीम की अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी। इसके बाद अफरीदी ने अभिषेक से कुछ कहा जिसका उन्होंने बल्ले से जवाब दिया। अभिषेक और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। शुभमन गिल (47) के रूप में भारत को पहला झटका लगा। इसके कप्तान सुर्यकुमार यादव शून्य पर चलते बने। अभिषेक का तिलक वर्मा ने अच्छा साथ दिया। एक तरफ तिलक ने विकेट को रोके रखा दूसरी तरफ अभिषेक पाकिस्तानी गेंदबाजों को नानी की याद दिला रहे थे। 

अभिषेक अबरार अहमद की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में हारिस रऊफ़ को कैच थमा बैठे। अभिषेक ने 5 छक्के और 6 चौको की मदद से 39 गेंद पर 74 रन बनाये। इसके बाद संजू सेमसन और तिलक ने भारतीय पारी के स्कोर को आगे बढ़ाया। संजू मात्र 13 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद हार्दिक पंड्या ने तिलक के साथ मिलकर टीम को 6 विकेटों से जीत दिलाई। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...

Abhishek Sharma Read Next

IND vs PAK: अभिषेक ने अफरीदी की ...