अभिषेक और गिल ने चार शब्दों में पाकिस्तान को मैदान के बाद सोशल मीडिया पर दिया जवाब
दोनों टीमों के बीच भारत की पारी की पहली गेंद से आग लगना शुरू हो गई थी। क्योंकि अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान टीम के सबसे प्रीमियर गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर छक्का जड़ दिया था। इसके बाद अभिषेक और गिल ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जो पिटाई की वह सालों तक नहीं भूलेगा। पाकिस्तान के खिलाड़ी यहां तक गाली-गलौच पर आ उतरे, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने इसका बल्ले से दिया। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने सोशल मीडिया पर चार शब्दों में ट्वीट किया, जो पाकिस्तान की हरकत को जवाब दे रहे है।
Game speaks, not words ??? pic.twitter.com/5yNi2EO70P
— Shubman Gill (@ShubmanGill) September 21, 2025
गिल ने लिखा, “खेल बोलता है, शब्द नहीं” और मैच की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। अभिषेक भी कहां पीछे रहने वाले थे और उन्होंने लिखा, “आप बोलो, हम जीतेंगे”, इसके साथ उनकी कुछ तस्वीरें।
You talk, we win ?? pic.twitter.com/iMOe9vOuuW
— Abhishek Sharma (@OfficialAbhi04) September 21, 2025