IND vs SA, 2nd Test: साउथ अफ्रीका ने पहली पारी बनाये 489 रन, भारत के लिए हुई परेशानी
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर समाप्त हुई। अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुसामी (109) ने शानदार शतकीय पारी खेली। मार्को यानसेन (93), ट्रिस्टन स्टब्स (49) और काइल वेरेन (45) ने अहम पारियां खेली।
वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले।
दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने बनाये तेजी रन
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दूसरे दिन तेजी से रन बनाये। सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसेन के बीच मात्र 106 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी हुई। मार्को यानसेन ने तेजी से 91 गेंदों पर 7 छक्के और 6 चौको की मदद से 93 रन बनाए।
वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 9 रन बना लिए है। क्रीज़ पर यशस्वी जायसवाल (7) और केएल राहुल (2) खेल रहे है।
भारत की प्लेइंग प्लेइंग 11 : केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 : एडेन मार्करम, रियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज