You will be redirected to an external website

महिला हॉकी एशिया कप 2025: चीन ने भारत को 4-1 से हराकर जीता खिताब

Womens hockey asia cup 2025

महिला हॉकी एशिया कप 2025: चीन ने भारत को 4-1 से हराकर जीता खिताब

महिला हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत को चीन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चीन ने 4-1 से हराकर गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया। भारत की तरफ से एक मात्र गोल नवनीत कौर कर पाई।

पहले क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत कौर ने फायदा उठाया। खेल की पहली मिनट में गोलकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। इस गोल से भारत ने सकारात्मक शुरुआत की। लेकिन चीन की ओयू जिक्सिया ने 20वें मिनट में गोलकर चीन को बराबरी पर लगा दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। 

तीसरे क्वार्टर में चीन ने भारत पर जमकर अटैक किया। 40वें मिनट में ली हांग ने गोल दागकर चीन की बढ़त 2-1 कर दी। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिली लेकिन फायदा नहीं उठा पाई।

चौथे क्वार्टर में चीन की जू मीरोग ने 50वें मिनट में फील्ड गोल दाग बढ़त 3-1 कर दी। इसके कुछ ही मिनट बाद 52वें मिनट में झोंग जियाकी ने फील्ड गोल कर दिया। इसके बाद भारत को उभरे का मौका नहीं मिला और 4 -1 से हार का सामना करना पड़ा। 

प्रधानमंत्री ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है, जहां उन्होंने रजत पदक हासिल किया और देश का गौरव बढ़ाया।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा , “हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें बहुत बधाई। उनका मजबूत संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।“

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...