You will be redirected to an external website

देश की बेटियों ने रचा इतिहास, जीता ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप

Women's Blind T20 World Cup 2025

देश की बेटियों ने रचा इतिहास, जीता ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप

भारत की बेटियों ने विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने नेपाल को 7 विकेटों से मात दी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं लीग स्टेज में पाकिस्तान को 8 विकेट से पराजित किया था। 

23 नवंबर (रविवार) को कोलंबो के पी. सरवनमुट्टू स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में नेपाल की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय महिला टीम ने मात्र 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। फुला सरेन ने भारत के लिए 27 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। 

यह पहला विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप है। इसमें एक सफेद प्लास्टिक की गेंद का इस्तेमाल किया होता है। गेंद के अंदर बॉल बेयरिंग भरे होते हैं, जब गेंद लुढ़कती है तो आवाज आती है, जिससे खिलाड़ी उसे सुन पाते हैं। वही गेंद फेंकने से पहले गेंदबाज बल्लेबाज से पूछता है कि क्या वह तैयार है। फिर गेंद फेंकते समय "प्ले" चिल्लाना होता है। इसमें गेंदबाज बिना एक्शन लिए अंडरआर्म गेंद डालता है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...

Pakistan vs Zimbabwe Read Next

T20I Tri-Series 2025 : जिम्बाब्वे को 69 ...