You will be redirected to an external website

ODI Womens World Cup: भारतीय टीम का ऐलान, शेफाली बाहर, रेणुका की वापसी

Team India

ODI Womens World Cup: भारतीय टीम का ऐलान, शेफाली बाहर, रेणुका की वापसी

आगामी वनडे महिला विश्व कप 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। जस्ते की कमान हरमनप्रीत कौर दी जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तानी बनाया गया। इस टीम में घातक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली, जबकि रेणुका सिंह की वापसी हुई है।  

महिला विश्व कप 2025 के भारतीय महिला टीम: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।

भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे है। जिसकी शुरुआत 30 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जबकि फाइनल मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा। बता दे, इस टूर्नामेंट का आयोजन 12 साल बाद भारत में हो रहा है। 

भारत के मुकाबले

30 सितम्बर - भारत बनाम श्रीलंका 
05 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान 
05 अक्टूबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 
12 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 
19 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड 
23 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड 
26 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश 

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...

ICC ODI Ranking Read Next

ICC ODI Ranking से Rohit Sharma और Virat Kohli का न...