धोनी की डिनर पार्टी में पहुंचे कोहली-पंत, दोनों को साथ देख फैंस हुए खुश
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (30 नवंबर) को रांची में खेला जायेगा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रांची पहुंच गए और मैदान जमकर पसीना बहा रहे है। कोहली रांची में हो महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात ना करें ये हो ही नहीं सकता।
मुकाबले से पहले धोनी ने अपने फॉर्महॉउस पर डिनर पार्टी रखी। धोनी की पार्टी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे दिग्गज क्रिकेटर नजर आये। धोनी और कोहली के फॉर्महॉउस से निकले हुए के वीडियो सोशल मीडिया आग की तरह वायरल हो रहे है। जिसमें धोनी Range Rover Autobiography ड्राइव कर रहे है और कोहली पास वाली सीट पर बैठे है। धोनी ने डिनर के बाद कोहली को होटल ड्रॉप किया।
दोनों को साथ देख फैंस काफी खुश हुए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी रांची में क्रिकेट मैच खेलने आई भारतीय टीम धोनी के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंचे थी।
धोनी-कोहली का याराना
बता दे, धोनी-कोहली की दोस्त क्रिकेट जगत में काफी चर्चा में रहती है। दोनों ने जब से साथ खेलना शुरू किया तब से दोस्ती गहरी होती गई। क्रिकेट के मैदान और बाहर दोनों जब मिलते है तो खूब मस्ती करते है।